Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Feb 2017 · 1 min read

दुआ दिल की

सुंदर सलोनी फूलो की खुशबू पास  हो |
दिल मे मची हो हलचले मनमे आस हो||

सपने हमेशा तेरे अपने सारे पूरे हो|
तुझको खुशी प्यारी सी गम यूँ मेरे हो||

तेरे दिल मे कभी न दुख का एेसा साया हो|
जो तूने चाहा है सब कुछ तूने पाया हो||

पराये भी तुझको चाहे सब कुछ प्यारा हो|
तेरा जीवन सबसे अनोखा सबसे न्यारा हो||
कृष्णकांत गुर्जर

Loading...