# सेना का कहर
# सेना का कहर
# मनहरण घनाक्षरी
आपरेशन सिंदूर,चर्चा अब दूर दूर,
मार लिया भरपूर,युद्ध रोक दीजिए।
खूब रोया पाकिस्तान,अमेरिका दिया ध्यान,
मोदी जी मेहरबान,अधमरा छोड़िए।
सिंधु जल समझोता,मार देगा इकलौता,
युद्ध बिना मृत्यु न्योता,डर देख लीजिए।
आतंक बडा जहर,मचाया सेना कहर,
गली रात का पहर,विध्वंस तो देखिए।
राजेश कौरव सुमित्र