Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 May 2024 · 1 min read

वीर जवान --

भारतीय वायु सेना को समर्पित विशेष प्रस्तुति —
भारतीय वीर जवान—

*******************************

आज चलो सम्मान करेंगे, सेना के वीर जवानों का।
जान हथेली रखकर चलते, भारत के वीर जवानों का।
नभ की शान सितारे अद्भुत,परम वीर बलिदानों का।
जान हथेली रखकर चलते,भारत के वीर जवानों का

भारत माता केसर क्यारी,शुचि माटी में शीश झुकाएं हैं।
यान उड़ाते, नभ को नापें,अरि मस्तक भेंट चढ़ाएं हैं।
शौर्य शिखर पर पहुँचे जो,अति धीर-वीर मस्तानों का।
जान हथेली रखकर चलते, भारत के वीर जवानों का

नभ से नभ में मार गिराते, अरि सेना को धूल चटाते हैं।
मिग मिराज राफेल नडाल से,गगन नाप कर आते हैं।
बल, बुद्धि में बहुमुखी प्रतिभा,सेनानी वीर महानों का।
जान हथेली रखकर चलते,भारत के वीर जवानों का।

फौलादी हुँकार से गूँजे, अँबर में धूम धडाकों से।
थर-थर काँपे शत्रु सेना, भारत के वीर लड़ाकों से।
आसमान पर लिखी बुलंदी, परवान चढ़े कुर्बानों का।
जान हथेली रखकर चलते,भारत के वीर जवानों का।

✍️ सीमा गर्ग मंजरी
मौलिक सृजन
मेरठ कैंट उत्तर प्रदेश।

Loading...