भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले

प्रथम शिक्षिका भारत की,
नाम सावित्री बाई।
जिनके लेखों, कविताओं से,
सामाजिक चेतना आयी।।
प्रथम बालिका विद्यालय की,
संस्थापक कहलायीं,
मराठी की आदि कवियित्री,
सावित्री कहलायीं।।
पिता का नाम खन्दोजी नेवसे,
माता लक्ष्मी बाई।
पति का नाम ज्योतिबा फुले,
उन्हीं से शिक्षा पायी।।
सन अठरा सौ सत्तानबे,
10 मार्च को मृत्यु हुयी।
प्लेग पीड़ितों की सेवा में,
अन्त समय तक लगी रहीं।।
रचनाकार :-
राज कुमार शर्मा
स्टेट अवार्डी शिक्षक
उच्च प्राथमिक विद्यालय चित्रवार
विकास खंड – मऊ, जनपद – चित्रकूट