मन की लहरें “काव्य संग्रह की समीक्षा, आ. अमृत बिसारिया जी

मैं अमृत बिसारिया दुबई से
समीक्षा मेरे शब्दों में कृष्णा वाघमारे , जालना, महाराष्ट्र,जी के काव्य ग्रंथ
“मन की लहरें “ की जो साहित्य वीकीपीडिया, फ्लिपकार्ट, अमेज़न पर प्रकाशित हो चुकी है।
प्राकृतिक और मानवीय भावनाओं पर आधारित काव्य ग्रंथ “मन की लहरें”एक गहन और संवेदनशील रचना है, जिसमें कवि कृष्णा पाण्डूरंग वाघमारे जी ने भावनाओं की विभिन्न परतों को खूबसूरती से उजागर किया है।
यह ग्रंथ प्रेम, दुःख, क्रोध, आशा, निराशा, और संवेदना जैसी मानवीय भावनाओं का गहरा चित्रण करता है। कविताओं में भावनाओं की अभिव्यक्ति इतनी सजीव और स्वाभाविक है कि पाठक सहज ही लेखक की दुनिया में प्रवेश कर जाएगा।
केवल मनोरंजनकी नहीं कवि कर्म होना चाहिए,
इसमें उचित उपदेश का भी मर्म होना चाहिए।
राष्ट्रकावि मैथिलीशरण गुप्त जी की उक्त पक्तियाँ कवि कृष्ण जी की रचनाओं के इर्द गिर्द घूमती है।आपके काव्य लहरें में पंक्तियाँ भी यही कहती है,
छाया हुआ है अंधेरा जीवन में,
आकर तुम प्रिय दीप जला दी।
कवि का प्रयोजन अपनी कविता के माध्यम से मानव के मनुजता का चित्रण करना है,
जन्मों के बंधन का मिला मीत रे
तुझ संग मेरी अमर प्रीत रे।
इस काव्य को कवि ने माता पिता और धरती माँ को समर्पित किया है जो कवि के मानवता पक्ष को दर्शाती है।वह जीवन के खट्टे मीठे संवेदनाओं को ख़ामोश रह कर आत्मसात् करता है और फिर तूलिका से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर देता है।
इस काव्य में मुक्त कविता की शैली, छंदों का चयन और भाषा की सरलता पाठक को आकर्षित करेंगी। कविताओं में कई स्थानों पर मानवीय मन की गहराइयों और उसके द्वंद्व को उजागर किया गया है, जो पाठक को अपनी ही भावनाओं से जुड़ने का अवसर देता है।
लेखक ने प्रकृति, संबंधों और समाज के माध्यम से मानवीय भावनाओं को बारीकी से चित्रित किया है, जिससे पाठक हर कविता में उसके अनुभवों की झलक दिखाई देती है। इस काव्य में संवेदनाओं की गहनता को सरल शब्दों में व्यक्त किया गया है, जो इस काव्य को जनसाधारण के लिए सुलभ और प्रभावी बनाता है।
कुल मिलाकर, यह काव्य ग्रंथ एक भावनात्मक यात्रा है, जो जीवन के विभिन्न रंगों को शब्दों में सहेजता है और मानवीय अनुभवों को आत्मीयता से प्रस्तुत करता है।
मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि। काव्य ग्रंथ निश्चित ही साहित्यिक मनीषियों के बीच सम्मानित होता रहेगा।
शुभ कामनाओं के साथ
अमृत बिसारिया, दुबई