शीर्षक :स्वागत बारम्बार(उल्लाला छंद)

शीर्षक :स्वागत बारम्बार(उल्लाला छंद)
संत समागम कीजिए, ज्ञान यहाँ से लीजिए।
आप यहाँ पर आइए, अच्छे गुण अपनाइए।।
जाप मोक्ष का द्वार है, अवगुण का संहार है।
जिसको प्रभु से प्यार है, उसका बेड़ा पार है।।
शंका बिल्कुल त्यागकर, आएँ दौड़े भागकर।
झूठा यह संसार है, ईश्वर तारण हार है ।।
माया ममता छोड़िए, प्रभु से नाता जोड़िए।
यही स्वर्ग का द्वार है, स्वागत बारम्बार है।।
नरेंद्र सिंह,गया