Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Jan 2025 · 1 min read

वक़्फ़ बोर्ड

एक बोर्ड बनाया नेहरू ने जिसे वक़्फ़ बोर्ड का नाम दिया।
वक़्फ़ की संपत्ति के रखरखाव का उसको सारा अधिकार दिया।।
एक को दिया नाम शिया वक्फ बोर्ड दूजे को सुन्नी वक्फ बोर्ड नाम दिया।
दोनों ने हरएक राज्यों में अपने राज्य वक़्फ़ बोर्ड को बना दिया।।

फिर आया राज जब इन्दिरा का उसने भी इसे मजबूत किया।
सरकारी संपतियों को फिर इन्दिरा ने वक़्फ़ के नाम किया।।
मुगलों ने जो तोड़ के मंदिरों को उन पे मस्जिद का निर्माण किया।
उन सभी को तब की सरकारों ने वक़्फ़ बोर्ड के हाथों थमा दिया।।

तेरह में फिर मनमोहन ने आधा दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड के फिर से नाम किया।
और नेहरू के वक़्फ़ बोर्ड को देश का भू माफिया बोर्ड ही बना दिया।।
बिजनौरी कहे इस जंग को सरकार ने संसद तक तो पहुंचा ही दिया।
हम लेंगे जमीन सभी वापस बाबा ने ये यू पी में सबको बता दिया।।

विजय कुमार अग्रवाल
विजय बिजनौरी।

Loading...