Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 Dec 2024 · 1 min read

नवल वर्ष की खूब बधाई

नवल वर्ष की बेला आई।
सबजन देते खूब बधाई।।
नवल वर्ष नव खुशियाँ लाए।
सुख वैभव सब जनगण पाए।।

बहे ज्ञान की पावन धारा।
लगे कर्म सत सबको प्यारा।।
खुलें द्वार उन्नति के सारे।
मिटें दर्द जनगण के सारे।।

रोजगार की बेला आए।
उचित नौकरी हर इक पाए।।
भक्ति शक्ति को सब पहचानें।
उचित कर्म की महिमा जानें।।

विनय ‘ओम’ की प्रभुवर सुनना।
ताना बाना विधिवत बुनना।।
उचित कृपा सबपर बरसाना।
उचित पंथ सबको दिखलाना।।

ओम प्रकाश श्रीवास्तव
शिक्षक व साहित्यकार
कानपुर नगर

Loading...