Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Sep 2024 · 1 min read

तन अर्पण मन अर्पण

तन अर्पण मन अर्पण
जीवन का हर पल अर्पण
आप ही दुनिया आप ही दर्पण
बिन आपके जीवन समर्पण
इधर उधर किया विचरण
फिर पड़े गृह में आपके चरण
आप का कर्षण करे हृदय में घर्षण
तब भीतर हो भयंकर वर्षण।

तन अर्पण मन अर्पण
जीवन का हर पल अर्पण
हर पल आप रहे स्मरण
कैसे करूं आपका चरित्र चित्रण
आपके कारण हुआ मैं तरण
आपकी प्रवृति है प्रवण
ऐसे न करें मन का हरण
की विस्मृत हो जाऊ इसके कारण।

तीज पर पत्नी को समर्पित विशेष

कर्षन का अर्थ आकर्षण,
वर्षण का अर्थ वर्षा
तरण का अर्थ पार होना
प्रवण का अर्थ नम्र

Loading...