Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Aug 2024 · 1 min read

हिन्दी भाषा

शीर्षक
✍️ हिन्दी भाषा ✍️

नवल किरण की धवल है आशा
राष्ट्र हिन्द की हिन्दी भाषा।
हर हिन्दी भाषी की गरिमा
भारतमाता की अभिलाषा।।

संस्कार की भाषा हिन्दी
देती धैर्य दिलासा हिन्दी।
होती मधुर-अधर से मुखरित
हिन्दी जीवन की परिभाषा।।

हर हिन्दी भाषी की गरिमा।
भारतमाता की अभिलाषा।।

आन, बान ये शान हमारी
हिन्दी तो है जान हमारी।
विस्तारित ये विश्व धरा पर
मिटा रही है घोर निराशा।।

हर हिन्दी भाषी की गरिमा।
भारतमाता की अभिलाषा।।

मधुरित पुलकित प्रीति प्रफुल्लित
अलंकरण से स्वयं सुसज्जित।
शिक्षा का सम्मान है हिन्दी
सदा सुहाता बारहमासा।।

हर हिन्दी भाषी की गरिमा।
भारतमाता की अभिलाषा।।

संस्कृत से उद्गम ये हिन्दी
वाणी का संगम ये हिन्दी।
“रागी” मनहर छंद सुशोभित
जीवन की अद्भुत प्रत्याशा।।

हर हिन्दी भाषी की गरिमा।
भारतमाता की अभिलाषा।।

🙏 कवि 🙏
राधेश्याम “रागी” जी
कुशीनगर उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र :
+91 9450984941

Loading...