Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Jun 2024 · 1 min read

इबादत: एक अलौकिक शक्ति

मोमबत्ती की रौशनी की तरह,
इबादत आत्मा को जगाती है!!
उम्मीद और आशा के संगीत में,
जीवन की गहराईयां झलकाती है।

इबादत, एक रूहानी संगीत की,
जिसमें आत्मा प्रकाशित हो जाती है!!
प्रेम और आस्था के प्रतिध्वनि की,
भजन-कीर्तन के सपनों में समाती है!!

ह्रदय की सुख शांति के पुकारों की,
अंतर्मन की ऊर्जा को ऊँचा उठाती है!!
इबादत है विचारों की एक साधना,
एकता और मैत्री की वीणा बजाती है!!

जब सूर्य उदित होता है निकट भोर में,
विधाता की इबादत मन में शांति लाती है!!
करती प्रकट्यान वो निर्मल भावनाओं की,
मधुर वाणी से मन प्रफुल्लित हो जाती है!!

चाहे अलग हों धर्म और भाषा का खेल,
विचारों की सीमा को बस छोड़ती जाती है!!
इबादत है हर व्यक्ति की आस्था का मेल,
प्रेमबंधन के समझौतों को जोड़ती जाती है!!

इबादत है ध्यान और आदर की रंगीन छवि,
चित्त को शांति का पुनर्मूल्यांकन कराती है!!
अटूट और अलौकिक संधि है हमारे बीच जो,
स्वयं की भक्ति से स्वयं का परिचय करती है!!

✍️✍️✍️✍️
©️ डॉ. शशांक शर्मा “रईस”
बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Loading...