Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Apr 2024 · 1 min read

कैसे करें इन पर यकीन

कैसे करें इन पर यकीन, कल मूड कैसा होगा इनका।
कैसे कहे इनको दिल की बात, क्या दिल वफ़ा होगा इनका।।
कैसे करें इन पर यकीन ———————————–।।

इनका बदल गया है चेहरा, दो दिन के बाद ही।
कैसे चले इनके संग हम, क्या दिल खुश होगा इनका।।
कैसे करें इन पर यकीन ———————————।।

अहसान जो मुझपे किया है, कहते हैं किस्सा यह सभी से।
मजबूरी गर मेरी हो, मुझ पर सितम क्या नहीं होगा इनका।।
कैसे करें इन पर यकीन ———————————–।।

नहीं कुछ खबर इनके रहने की, ना कोई एक इनका चेहरा।
मुझसे अलग है इनकी सोच, कैसे मिलन मुझसे होगा इनका।।
कैसे करें इन पर यकीन ———————————–।।

ये खुश नहीं है दिल से हमसे, इनको है कोई शक हम पर।
ये कर रहे हैं हमसे पर्दा, मकसद कल क्या होगा इनका।।
कैसे करें इन पर यकीन ———————————–।।

शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा उर्फ़ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

Loading...