Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Mar 2024 · 1 min read

सत्य की खोज

सत्य खोजने जो चला मैं शास्त्रों में
सत्य जीतने की शक्ति ढूंढू शस्त्रों में
कभी सत्य ढूंढता ये मुखमुद्राओं में
कभी ढूंढता द्रव्य मणि मुद्राओं में
कभी ढूंढता हूं गुरु की कक्षाओं में
तो कभी जीवन की ये परिक्षाओं में

पर सत्य पाता खिले जंगली फूल में
ये निर्मल बहती धाराओं के मूल में
एक मासूम बच्चे की किलकारी में
एक मां के ममता की किरदारी में

सत्य सुनता चिड़िया की चहक में
सत्य सूंघता मिट्टी सोंधी महक में
सत्य देखता सूरज की किरणों में
पाता सत्य मरीचिका सी हिरणों में

सत्य मधु,सत्य पराग,सत्य वह मोती
खोज इसकी बाहर नही अंदर में होती
सत्य खोजने पहले खोजने होती दृष्टि
वो दृष्टि मिले तो सत्य लगे सारी सृष्टि
~०~
सत्य की खोज: काव्य प्रतियोगिता: रचना संख्या -०२:
स्वरचित और मौलिक © जीवनसवारो
१९, मार्च,२०२४.

Loading...