Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Feb 2024 · 3 min read

पराठों का स्वर्णिम इतिहास

हमें तो एक रोटी और पराठे में, केवल यही एक अन्तर दिखता है।
एक बस तवे के ऊपर ही रहे, तो दूजा तवे के बिना ही सिकता है।
सही कहा गया है कि दिल के ताले की चाबी होती है पेट के पास।
बड़ा ही सुगंधित और स्वादिष्ट है, इन पराठों का स्वर्णिम इतिहास।

पहले तो उत्तर भारत राज्यों ने, पराठे का ख़ूब प्रचार प्रसार किया।
बाद में तो सभी दिशाओं ने, इस दिशा से छीन वो अधिकार लिया।
पराठा किस दिशा का व्यंजन?, ऐसी बहस तो छिड़ी है अनायास।
बड़ा ही सुगंधित और स्वादिष्ट है, इन पराठों का स्वर्णिम इतिहास।

सिंगापुर में कहते हैं रोटी प्राटा, मलेशिया और मॉरीशस में फराटा।
तटवर्ती देश कहते बस्सप शट, म्यांमार में पराठा कहलाए पलाता।
जिसे इतने सारे देशों ने अपनाया, उसमें कुछ तो बात होगी ख़ास।
बड़ा ही सुगंधित और स्वादिष्ट है, इन पराठों का स्वर्णिम इतिहास।

कभी खाली-भरा, तो कभी ज़्यादा-ज़रा, इसके भी रूप अनेक हैं।
गोल, तिकोना व चौकोर जैसे ही, इसके मनमोहक रूप अनेक हैं।
सदियों से सब पर उपकार करे, ये हर भूखे उदर में भर दे विश्वास।
बड़ा ही सुगंधित और स्वादिष्ट है, इन पराठों का स्वर्णिम इतिहास।

आलू, प्याज व गोभी रूप में, हर पराठे की स्टफिंग तैयार होती है।
मूली, पनीर व मिक्स रूप में, स्वाद की नई फिलिंग तैयार होती है।
ऐसे नए प्रयोगों को देखते ही, अधिक बढ़ जाती है भूख की आस।
बड़ा ही सुगंधित और स्वादिष्ट है, इन पराठों का स्वर्णिम इतिहास।

रहे भूखा पेट, हो ख़ाली समय, पराठा दोनों समस्याओं का हल है।
जो सारी सब्जियाँ रोचक बनाए, ऐसा ही सार्थक प्रयास सकल है।
इनका राज हर रसोई की प्लेट में, ऐसा कोई शेष नहीं रहा निवास।
बड़ा ही सुगंधित और स्वादिष्ट है, इन पराठों का स्वर्णिम इतिहास।

मक्खन पराठे का रूप निखारे, ज़ायका तो घी मिलने से आता है।
अचार थाली की शोभा बढ़ाते, दही मिलाते ही प्यार बढ़ जाता है।
प्रत्येक खाद्य के साथ मिलकर, सदा बदलता रहा इसका लिबास।
बड़ा ही सुगंधित और स्वादिष्ट है, इन पराठों का स्वर्णिम इतिहास।

अब वो समय भी विलय हुआ, जज़्बात की कोई बात नहीं करता।
यहाॅं सबको त्वरित खाना चाहिए, स्वाद की कोई बात नहीं करता।
आज की भागती ज़िन्दगी से, विलुप्त हुई भोजन में छिपी मिठास।
बड़ा ही सुगंधित और स्वादिष्ट है, इन पराठों का स्वर्णिम इतिहास।

आज पीढ़ियाँ चाव से चखे, विदेशी चाउमिन, मोमो, थुप्पा व रोल।
जो कम खाए तो जी ललचाए, ज़्यादा खाए तो पाचन में हो झोल।
आज तो फास्ट-फूड का ज़माना, खुलकर करे पराठों पर उपहास।
बड़ा ही सुगंधित और स्वादिष्ट है, इन पराठों का स्वर्णिम इतिहास।

इस देश के अधिकांश राज्यों में, आज भी पराठे का बोलबाला है।
हर थाली से है इसका जुड़ाव, पराठा ही सबका प्रमुख निवाला है।
यूॅं लोगों से वाहवाही मिलते ही, आ जाए इस व्यंजन को भी सांस।
बड़ा ही सुगंधित और स्वादिष्ट है, इन पराठों का स्वर्णिम इतिहास।

स्वदेश के लोग शिक्षा-दीक्षा के लिए, विदेशों की ओर जाने लगे हैं।
विदेशी तो भारत से प्रभावित होके, इस देश की ओर आने लगे हैं।
सभ्यता व समाज के संग में, हो गया है इस व्यंजन का भी प्रवास।
बड़ा ही सुगंधित और स्वादिष्ट है, इन पराठों का स्वर्णिम इतिहास।

भारत के साथ अन्य कई देश भी, पराठों का भरपूर स्वाद लेते हैं।
पराठों का रसास्वादन करते हुए, सब खुश होकर इसे दाद देते हैं।
पुष्प की सुगंध को फैलने के लिए, थोड़ा तो करना होता है प्रयास।
बड़ा ही सुगंधित और स्वादिष्ट है, इन पराठों का स्वर्णिम इतिहास।

चाहे कोई कुछ भी कहे, पराठे से ज़्यादा बार ये मन कोई न जीता।
अब फास्ट-फूड की प्रशंसा में, पराठों का भव्य युग बेरंग ही बीता।
कई पकवान चखने के बाद भी, शांत नहीं होती ये उदर की प्यास।
बड़ा ही सुगंधित और स्वादिष्ट है, इन पराठों का स्वर्णिम इतिहास।

4 Likes · 234 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
View all

You may also like these posts

ध्वनि प्रतिध्वनि
ध्वनि प्रतिध्वनि
Juhi Grover
* थके पथिक को *
* थके पथिक को *
surenderpal vaidya
कविता की मुस्कान
कविता की मुस्कान
Rambali Mishra
अज़िय्यत-ए-इंतहा में शायद कोई मुस्कुराता नहीं,
अज़िय्यत-ए-इंतहा में शायद कोई मुस्कुराता नहीं,
Shikha Mishra
यू-टर्न
यू-टर्न
Shreedhar
दोहा पंचक. . . . कर्म
दोहा पंचक. . . . कर्म
sushil sarna
"प्रयास"
Rati Raj
नारी
नारी
Sarla Sarla Singh "Snigdha "
मोहब्बत पलों में साँसें लेती है, और सजाएं सदियों को मिल जाती है।
मोहब्बत पलों में साँसें लेती है, और सजाएं सदियों को मिल जाती है।
Manisha Manjari
लोगो समझना चाहिए
लोगो समझना चाहिए
शेखर सिंह
जन्मदिन का तोहफा**
जन्मदिन का तोहफा**
Bindesh kumar jha
किण गुनाह रै कारणै, पल-पल पारख लेय।
किण गुनाह रै कारणै, पल-पल पारख लेय।
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
मेरी खुशियों की दिवाली हो तुम।
मेरी खुशियों की दिवाली हो तुम।
Rj Anand Prajapati
हाहाकार
हाहाकार
Dr.Pratibha Prakash
युद्ध नहीं अब शांति चाहिए
युद्ध नहीं अब शांति चाहिए
लक्ष्मी सिंह
'प्यासा'कुंडलिया(Vijay Kumar Pandey' pyasa'
'प्यासा'कुंडलिया(Vijay Kumar Pandey' pyasa'
Vijay kumar Pandey
घर और घर की याद
घर और घर की याद
डॉ० रोहित कौशिक
कविता (हमारी बेडि़यां)
कविता (हमारी बेडि़यां)
Mangu singh
बाघ संरक्षण
बाघ संरक्षण
Neeraj Kumar Agarwal
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
" गलती "
Dr. Kishan tandon kranti
सपना
सपना
Chaahat
*आओ फिर से याद करें हम, भारत के इतिहास को (हिंदी गजल)*
*आओ फिर से याद करें हम, भारत के इतिहास को (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
3749.💐 *पूर्णिका* 💐
3749.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
रंगों में रंग जाओ,तब तो होली है
रंगों में रंग जाओ,तब तो होली है
Shweta Soni
डमरू घनाक्षरी
डमरू घनाक्षरी
seema sharma
श्रंगार
श्रंगार
Vipin Jain
कहने से हो जाता विकास, हाल यह अब नहीं होता
कहने से हो जाता विकास, हाल यह अब नहीं होता
gurudeenverma198
प्यार है इक अहसास
प्यार है इक अहसास
Vibha Jain
ग़ज़ल
ग़ज़ल
आर.एस. 'प्रीतम'
Loading...