Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Feb 2024 · 1 min read

प्रेम क्या है?

प्रेम एक बंधन है,
जो दो दिलों को जोड़ता है।

प्रेम एक एहसास है,
जो दिल को छू जाता है।

प्रेम एक भावना है,
जो मन को सुकून देती है।

प्रेम एक ताकत है,
जो दुनिया बदल सकती है।

प्रेम एक शक्ति है,
जो नफरत खत्म करती है।

प्रेम एक सुकून है,
जो हर दर्द को भुला देता है।

प्रेम एक खुशबू है,
जो हवा में बहती है।

प्रेम ऐसा सफर है,
जो खुबसूरत आनंदमयी है।

प्रेम एक ऊर्जा है,
जो सकारात्मकता से भरी है।

प्रेम एक जीवन है,
जो हमें जीना सिखाता है।

प्रेम एक खजाना है,
जिसे संभाल कर रखना चाहिए।

– सुमन मीना (अदिति)

Loading...