Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jan 2024 · 1 min read

चंद्रयान थ्री मिशन

फिर एक बार इसरो का अभियान चला
चौदह जुलाई को श्रीहरिकोटा धवन से
बदन पर भारतीय तिरंगा लपेट
ऊंचे ख्यालात लिए, गगन को चीरता
चंद्रयान थ्री भरने ऊंची उड़ान चला.

सफ़र जो चंद्रयान टू पूरा ना कर सका
चट्टान इरादों के साथ अदिति
चंद्रमा का विज्ञान विषय बनाकर
लैंडर ‘विक्रम’, रोवर ‘प्रज्ञान’ के साथ
चंद्रयान थ्री उस सफ़र को पूरा करने चला.

चंद्रमा की तरफ़ कदम अपने बढ़ा
भारत का मान-ओ-गौरव बढ़ाने
चांद के रहस्यमयी दक्षिण ध्रुव पर
चंद्रायन थ्री जानकारी जुटाने चला
भर ऊंची उड़ान इतिहास लिखने चला.

– सुमन मीना (अदिति)

Loading...