Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Sep 2023 · 2 min read

आज के बच्चों की बदलती दुनिया

आज के बच्चों की बदलती दुनिया
बालपन में बचपन को खोजती दुनिया
लट्टू की थाप पर थिरकती दुनिया को खोजती
पतंग की डोर संग, आसमां छूती दुनिया को टोहती

आज के बच्चों की बदलती दुनिया

कुछ बदरंगी सी , कुछ मटमैली सी
रंगों के अभाव में , बेरंगी होती दुनिया
कागज़ की नाव की तरह तैरती – उतराती दुनिया
कागज़ के प्लेन सी , हवा में गोते लगाती दुनिया

आज के बच्चों की बदलती दुनिया

मोबाइल , टैब और लैपटॉप के इर्दगिर्द घूमती दुनिया
किताबों की खुशबू से परे , टी वी , मोबाइल को जिन्दगी समझती दुनिया
कंचों की खनखन का अभाव झेलती दुनिया
सांप – सीढ़ी पर तालियों की गूँज का अभाव झेलती दुनिया

आज के बच्चों की बदलती दुनिया

वो बारिश में भीगने के लुत्फ़ से महरूम दुनिया
वो चीटीधप के साथ , क़दमों को टटोलती दुनिया
वो छुपन छुपाई के खेल में मिलने वाले आनंद से महरूम दुनिया
आज के यंत्रजालों में उलझकर रह गयी दुनिया

आज के बच्चों की बदलती दुनिया

वो मंदिर की घंटी की ताल पर दौड़ता बचपन
वो बेर के पेड़ की छाँव को तरसता बचपन
माँ की लोरियों के अभाव से जूझता बचपन
वो दादा – दादी की कहानियों को तरसता बचपन

आज के बच्चों की बदलती दुनिया

क्यूं कर न फिर से रोशन हो जाये सब
वो सत्तर व अस्सी के दशक की बाल दुनिया
क्यूं कर न फिर से विश्वास लबरेज हो जाए ये दुनिया
क्यूँ न फिर से गली – मोहल्ले की रौनक हो जाए ये दुनिया

आज के बच्चों की बदलती दुनिया

पतंगों की उड़ान से रोशन हो जाए आसमां
कंचों की खनक से , फिर से रोशन हो जाए गलियाँ
बचपन अपने बालपन को न तरसे फिर से
माँ की लोरियों , दादा – दादी की कहानियों से संवर जाए ये दुनिया

आज के बच्चों की बदलती दुनिया

Loading...