Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Aug 2023 · 1 min read

हमारा चंद्रयान थ्री

है गर्व हमें, अभिमान हमें
चंद्रयान थ्री के इस सफलता पर
किस्से भारत की उपलब्धि के
आज है हर जुबानों पर

अपने प्रयास, प्रयत्न, दृढ़ निश्चय से
दी मात हर मुश्किल को
अपने नाम को आज अंकित किया
भारत ने चंद्रस्थल की धरा पर

चीरकर के ऊंचाई गगन की
पहुंच गए चांद के दक्षिण ध्रुव पर
रच डाला इतिहास इसरो ने
फहराया है आज तिरंगा चांद पर

दिन 23 अगस्त 2023 बना खास
जब पहुंच गया चंद्रयान थ्री चांद पर
ख्याति देश की विश्व पटल पर छा गई
हुआ साकार हिंदवासियोंं का सपना

मान-ओ-गौरव भारत का बढ़ा
आसमां में जय हिंद का पताका गूंजा
चंद्रयान थ्री की ऊंची उड़ान पर
गुणगान हिंदुस्तान का विश्व में हो रहा

अमर रहेगी ये गौरव गाथा देश की
इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर अदिति।

– सुमन मीना (अदिति)

Loading...