Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Aug 2023 · 1 min read

राम वन गमन हो गया

राम वन गमन हो गया
हाय रे विधाता ये क्या हो गया
अयोध्या देख कैसे सुनी हो गई
जैसे कोई सुहागन विधवा हो गई
कोई तो करो जतन
कोई तो रोक लो
राम का वन गमन
विचित्र चित्र कैसा खेच दिया है
राजा को साधु सा वेश दिया है
एक नहीं पूरे चौदह वर्ष
कैसे काटेगी अयोध्या
विधि का दुश्चक्र
कोई तो रोक लो
राम का वन गमन
संग लघु भ्राता
हे ओर भार्या
आर्यावर्त की है ये कैसी परीक्षा
राम वन गमन हो गया
हाय रे विधाता ये क्या हो गया
सुशील मिश्रा (क्षितिज राज)

Loading...