Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Aug 2023 · 1 min read

चंद्रयान 3

पहुंचा चांद के दक्षिण ध्रुव,
भारत का अपना यान,
सम्पूर्ण विश्व कर रहा गुणगान,
कि आज चांद पर, जय हिन्दुस्तान।।
विक्रम साराभाई के सपनें
को कर पूरा अपनी मेहनत
आज धरा दिग्गज ने पहुंचाया यान
कि आज चांद पर,जय हिन्दुस्तान।।
हिंद विश्व गुरु सब देशों का
ढूंढ लेता मुश्किलों का समाधान
कठिन तपस्या से छोड़ा जब विमान
कि आज चांद पर जय हिन्दुस्तान।।
चंद्रयान तीन,बाधाओं कर पार
चंद्रयान दो की भूले कर सुधार
राष्ट चिह्न भारत का छाप चुका निशान
कि आज चांद पर जय हिन्दुस्तान ।।
अखिल विश्व सदियों तक
गाऐगा ये अपना गौरव गान
भारत देश गौरव महान
कि आज चांद पर जय हिन्दुस्तान ।।
विक्रम लैंडर की सुरक्षित कीर्तिमान
जान चुका सकल जहान
संतों विद्वानों भरत का ये भारत धाम
कि आज चांद पर जय हिन्दुस्तान ।।
एक दूसरे को देकर बधाई
हर भारतीय कर रहे हैं ऐलान
सारे जहां से अच्छा हमारा हिन्दुस्तान
नमन उन वैज्ञानिकों का है सम्मान
आज चंद्र के आंगन में ही सबका ध्यान
कि आज चांद पर,जय हिन्दुस्तान।।

-सीमा गुप्ता, अलवर राजस्थान

Loading...