Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Aug 2023 · 1 min read

*नभ में सबसे उच्च तिरंगा, भारत का फहराऍंगे (देशभक्ति गीत)*

नभ में सबसे उच्च तिरंगा, भारत का फहराऍंगे (देशभक्ति गीत)
—————————————
नभ में सबसे उच्च तिरंगा, भारत का फहराऍंगे
1)
हम सबसे प्राचीन देश हैं, जग को राह दिखाई
हमने ही ऋषियों-मुनियों की, जीवन-ज्योति जलाई
ब्रह्म-ज्ञान के सूत्र विश्व को, हम ही फिर सिखलाऍंगे
2)
हमने ही सच और अहिंसा, जग को पाठ पढ़ाया
हमने ही भ्रातृत्व-भाव से, विश्व कुटुंब बताया
हम सहिष्णुता का फिर अनुपम, जग को पाठ पढ़ाऍंगे
3)
जियो और जीने दो सात्विक, जग में नीति हमारी
युद्ध किया है किंतु पछाड़ा, हमने अत्याचारी
महाशक्ति दुनिया में भारत, निर्मित कर दिखलाऍंगे
नभ में सबसे उच्च तिरंगा, भारत का फहराऍंगे
_________________________
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 99976 15451

Loading...