Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 May 2023 · 1 min read

*झूठी दुनिया झूठे लोग*

“झूठी दुनिया झूठे लोग”

झूठी शान शौकत दिखावटी अजीब से लोग,
सारे रिश्ते नाते छूटे ,काम क्रोध मद मोह लोभ,
सामने मीठी बातें करते ,पीठ पीछे बुराई करते लोग।
झूठी तारीफें कर मुखोटा पहन लेते हैं लोग,
झूठी दुनिया झूठे लोग….
🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄
अपने परायों को पहचान न जाने उल्टे सीधे लोग,
बस अपना काम निकालते मतलब साधते हुए लोग।
काम निकल जाने पर मतलबी इंसान भूल जाते लोग।
झूठी दुनिया झूठे लोग…….
🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄
झूठी माया झूठी काया ,मोहमाया के जंजाल में फंसे हुए लोग,
दो दिन का रैन बसेरा ,फिर भी दुश्मनी निकालते बैर रखते हैं लोग,
सेवा भावना समर्पण प्रेमभाव छोड़, चापलूसी कर बातें बनाते हुए लोग।
झूठी दुनिया झूठे लोग……
🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄
सच्चाई का दामन छोड़ ,चापलूसी झूठ बोलते लोग,
ऊपर से सच्चे अंदर से कच्चे पग पग धूल झोलते लोग,
कौन है अपना कौन पराया , रिश्ते नाते झूठे वादे करते जालसाज लोग,
झूठी दुनिया झूठे लोग……
🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄
सच झूठ का पता चले ना ,बीच भंवर में उलझनों में फंसा देते हैं लोग,
क्षणिक झूठ बोल स्वार्थी ,धन लोभी बातों में उलझाते हुए लोग,
सच्चाई की राह पे चलकर ,राम नाम सुमिरन मिट जाये सारे रोग।
दुनिया के अजीब खेल निराले ,ईमान नही रखते स्वार्थी अजीब से लोग।
झूठी दुनिया झूठे लोग…..
🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄🍄
सुख दुःख में हमेशा जो साथी बने जो वे ही सच्चे अर्थों में वे सच्चे लोग,
सच्ची श्रद्धा भक्ति भाव से नेक काम कर ,हिम्मत बंधाए वो आशा विश्वास जगाए वो लोग।
शशिकला व्यास शिल्पी✍️

Loading...