Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 May 2023 · 1 min read

बाट का बटोही ?

जीवन है एक बाट
समझ इसे बटोही
बढ़ता आगे जाना
सुख दुख के योग

से बाट बनाते जाना
पहचान इसे बटोही
निडर हो बढ़ आगे
करता प्रतिक्षा बाट

काल गति से ये बाट
अविराम चलता जाता
आस विश्वास एक
वाहन जीवन का

चालक समय चलाता
क्षण क्षण बढ़ता जाता
हे बटोही बाट का ?
धैर्य धर्म बल साहस

जीवन धूरी संसार का
घूमती रहती जीवन रेखा
कर्म निष्ठा सत्य ईमानदारी
भाईचारा राही का साथी

राह सुखद सरल बनाता
बाट पंजिका बटोही का
लेखा जोखा रखता
समझ इसे भी बटोही

बाट परीक्षा लेता रहता
सतर्क संभल बढ़ आगे
हाथ लिए पुष्प गुच्छ
सफलता इंतजार कर

रही अपने थके मांदे
अग्निपथ के सफल बटोही
बिजयी प्रसून देने को
पहचान डगर चलो

बाट वट की परछाईं में
गले लगा इसे बटोही
फिर छोड़ सभी यहीं
एक दिन यहां से चलके

नूतन बाट पकड़नी है
नईं बाट पर चलनी है
यथार्थ यही है जीवों का
हम हैं एक बटोही बाट का

तारकेश्वर प्रसाद तरूण

Loading...