Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 May 2023 · 1 min read

लोकतंत्र में शक्ति

करके नाटक जो पाले रहे
भारी विजय की उम्मीद
कर्नाटक ने मन से किया
उन सबकी मिट्टी पलीद
भाजपा, जद एस दोनों के
सपनों को करके तार तार
जनता ने सबको समझाया
लोकतंत्र में शक्ति है अपार
जिनको धन बल पर दर्प था
वे भी होंगे अब बहुत निराश
अगले पांच साल तक करेंगे
वो खुद में सुधार का प्रयास
लोकतंत्र के मूल्यों में बढ़ेगी
और लोगों की आस्था जरूर
जनकल्याण को तरजीह देंगे
सभी सत्तानशीन भी भरपूर

Loading...