Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 May 2023 · 1 min read

गाथा जीवन की सदा ,गाता तन का कर्म (कुंडलिया)

गाथा जीवन की सदा ,गाता तन का कर्म (कुंडलिया)
—————————————————
गाथा जीवन की सदा ,गाता तन का कर्म
रक्खा क्या सिद्धांत में ,यह कब जीवन – मर्म
यह कब जीवन-मर्म ,असल जो जीवन जीता
व्यर्थ मंत्र – उच्चार ,अर्थ बिन सब कुछ रीता
कहते रवि कविराय , गर्वमय वह ही माथा
कथनी के अनुरूप ,उच्च जो जीवन-गाथा
~~~~~~~~~~`~~~~~~~~~
रचयिता : रवि प्रकाश, बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मर्म = रहस्य

Loading...