Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Apr 2023 · 1 min read

■ चुनावी चकल्लस ***

■ चुनावी चकल्लस ***
【प्रणय प्रभात】

सीजन आया जान कर,
लगे नाचने मोर।
सड़कों पर दिखने लगे,
देखो चिन्दी-चोर।।
देखो चिन्दी-चोर,
खड़े हैं झुण्ड बना कर।
चाय-पान देते हैं आक़ा,
ख़ुद ला-ला कर।।
कहे प्रणय कविराय,
चुनावी मौसम आया।
आम हुए हैं ख़ास,
अजब है प्रभु की माया।।

■प्रणय प्रभात■
श्योपुर (मध्यप्रदेश)

Loading...