Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jan 2023 · 1 min read

अपनी पीर बताते क्यों

अपनी पीर बताते क्यों
दिल के दाग़ दिखाते क्यों

उम्मीद नहीं लौटेंगे
वरना घर से जाते क्यों

रूठे हैं जो बरसों से
कहने से आ जाते क्यों

वो चुपचाप गए घर से
हम उनको समझाते क्यों

गहरा घाव रहा होगा
गीत ग़मी के गाते क्यों

बात रही होगी कुछ तो
शे’र हमारे भाते क्यों

***

Loading...