Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Nov 2022 · 1 min read

आई कार्तिक पूर्णिमा, करो दीप का दान

आई कार्तिक पूर्णिमा, करो दीप का दान
गुरु नानक का जन्म दिन, है ये पर्व महान
है ये पर्व महान , ईश की महिमा गाओ
कर गंगाजल स्नान,पुण्य भी खूब कमाओ
सुनो ‘अर्चना’ आज, सभी को देत बधाई
हरने मन का ताप, देव दीवाली आई

08-11-2022
डॉ अर्चना गुप्ता

Loading...