Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Sep 2022 · 1 min read

पायल बोले छनन छनन - देवी गीत

पायल बोले छनन छनन – देवी गीत

शुभातिशुभ नवरात्रि आई
सभी सुखों की दात्री आई
जगत जननी माँ जगदंबा
पधारी है मेरे आँगन
पायल बोले छनन छनन
छनन छनन हो छनन छनन

सूरज ने बिंदी का रूप ले डाला
माथे पर चंदा करता उजाला
ह्रदय में ममता की बहती है गंगा
झूमे सब हो के मगन
पायल बोले छनन छनन
छनन छनन हो छनन छनन

आई है करके सिंह सवारी
माथे पर सोने का मुकुट है भारी
कानों में कुण्‍डल हाथों में भाला
जय जय अंबे है गूँजे गगन
पायल बोले छनन छनन
छनन छनन हो छनन छनन

शक्ति की देवी कहे दुनिया सारी
भक्ति है मैंने तुझ पर वारी
विनती है तुझसे हे माँ दुर्गा
सदा विराजो ना मेरे भवन
पायल बोले छनन छनन
छनन छनन हो छनन छनन

– आशीष कुमार
मोहनिया, कैमूर, बिहार

Loading...