Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Aug 2022 · 3 min read

राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास

जैसा कि आप सभी को विदित है कि तिरंगा हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज है जिसको हर राष्ट्रीय दिवस पर फहराया या ध्वजारोहण किया जाता है। तिरंगे का आज जो स्वरूप आप देख रहे हैं वैसा पहले नहीं था इस के रूप में परिवर्तन होता रहा इसके पीछे काफी लंबा इतिहास है। इसके बनाने में किसका हाथ रहा होगा शायद ही कुछ लोगों को पता हो। इस वर्ष हम स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं और यह वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है ऐसे शुभ अवसर पर इसका इतिहास जानना बहुत जरूरी हो जाता है। राष्ट्रीय ध्वज या तिरंगा हमारे देश का सम्मान और स्वतंत्र राष्ट्र का प्रतीक है वैसे सभी देशों के अपने-अपने राष्ट्रध्वज हैं जिसको देखकर उस देश की पहचान की जाती है। इसी तरह तिरंगे से हमारे भारत देश की पहचान है जब कभी हमारे देश की कोई राष्ट्रीय टीम बाहर दूसरे देशों में जाती है या खेलने के लिए जाती है तब भी तिरंगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज उनके साथ जाता है।
भारतीय भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की कल्पना पिंगली वैकेया जी ने की थी और इसके वर्तमान स्वरूप को 22 जुलाई सन 1947 को संविधान की विधान सभा बैठक के दौरान इस विषय पर वार्तालाप किया गया।
15 अगस्त 1947 अंग्रेजों से भारतीय स्वतंत्रा के कुछ दिन पूर्व ही इस विधान सभा से इसको स्वीकृति मिल गई थी ।पहले इसे 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजो से भारत को स्वतंत्रता मिलने पर फहराया गया। बाद में 26 जनवरी 1950 को इसे भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया। जब हमारा देश गणतंत्र देश बना।
तिरंगे का निर्माण करने वाले व्यक्ति का नाम था पिंगली वैकेया था जिनका जन्म 2अगस्त सन 1876 में आंध्रप्रदेश के मछलीपट्टनम के समीप एक गांव में हुआ था। अभी 2 अगस्त को उनकी 146 वा जन्म दिवस मनाया गया जिसमे माननीय प्रधान मंत्री श्री मोदी जी उनके परिवार को सम्मानित किया। 19 साल की उम्र में वैंकेया जी ब्रिटिश आर्मी ज्वाइन कर ली थी। बाद में दक्षिण अफ्रीका में एंग्लो बोअर के युद्ध के दौरान उनकी महात्मा गांधी जी से मुलाकात हुई।इस मुलाकात ने उनके जीवन में एक परिवर्तन ला दिया और वे स्वदेश लौट आए।उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आजादी के लिए आवाज उठाई। स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने बढ चढ़कर हिस्सा लिया।जब उन्होंने तिरंगे का निर्माण किया तब उनकी उम्र केवल 45 वर्ष की थी।
तिरंगे को भारतीय ध्वज के रूप में मान्यता मिलने में करीब 45 वर्ष लग गए। चरखे की जगह अशोक चक्र को स्थान दिया गया।
सन् 1925 में इस ध्वज में केवल दो ही रंग थे एक हरा और दूसरा लाल जिसमे चरखे की आकृति को लाइनों द्वारा बनाई गई थी। बाद में 1931 में इस ध्वज में तीन रंग हो गए। सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद तथा आखिर में हरा रंग। बीच सफेद रंग में बने लाइनों वाले चरखे को गांधी जी वाले चरखे की आकृति बनाई गई। बाद में सन 1947 में इसके स्थान पर अशोक चक्र बनाया गया जो वर्तमान में हमारा राष्ट्रीय ध्वज है। इस अशोक चक्र में चौबीस तीलियां हैं। जो मनुष्य के चौबीस गुणों का दर्शाता है जिसमें एक गुण धर्म भी है।एक राष्ट्रीय ध्वज केसरिया रंग देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है । बीच में सफेद रंग अशोक चक्र शांति सत्य व धर्म का प्रतीक है और नीचे हरा रंग देश की खुशहाली और यहां की भूमि के हरा भरा दर्शाता है।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम

Language: Hindi
Tag: लेख
3 Likes · 4 Comments · 697 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ram Krishan Rastogi
View all

You may also like these posts

प्रेम की पाती
प्रेम की पाती
Awadhesh Singh
प्रेम सच्चा अगर नहीं होता ।
प्रेम सच्चा अगर नहीं होता ।
Jyoti Shrivastava(ज्योटी श्रीवास्तव)
आख़िर तुमने रुला ही दिया!
आख़िर तुमने रुला ही दिया!
Ajit Kumar "Karn"
मुझको मिट्टी
मुझको मिट्टी
Dr fauzia Naseem shad
“दोहरी सोच समाज की ,
“दोहरी सोच समाज की ,
Neeraj kumar Soni
कैसे भूलूँ
कैसे भूलूँ
Dipak Kumar "Girja"
कंधे पर किताब
कंधे पर किताब
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
उन्हें क्या सज़ा मिली है, जो गुनाह कर रहे हैं
उन्हें क्या सज़ा मिली है, जो गुनाह कर रहे हैं
Shweta Soni
जरूरी है
जरूरी है
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस
Ayushi Verma
यदि आपकी मोहब्बत आपको नजर अंदाज कर रही है तो समझ लेना उसके न
यदि आपकी मोहब्बत आपको नजर अंदाज कर रही है तो समझ लेना उसके न
Rj Anand Prajapati
sp66 लखनऊ गजब का शहर
sp66 लखनऊ गजब का शहर
Manoj Shrivastava
भोर समय में
भोर समय में
surenderpal vaidya
DEBET là nền tảng cá cược trực tuyến tiên phong mang đến trả
DEBET là nền tảng cá cược trực tuyến tiên phong mang đến trả
debetsoy
भटकती रही संतान सामाजिक मूल्यों से,
भटकती रही संतान सामाजिक मूल्यों से,
ओनिका सेतिया 'अनु '
बसंत आयो रे
बसंत आयो रे
Seema gupta,Alwar
राम की रीत निभालो तो फिर दिवाली है।
राम की रीत निभालो तो फिर दिवाली है।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
होते हैं हर शख्स के,भीतर रावण राम
होते हैं हर शख्स के,भीतर रावण राम
RAMESH SHARMA
*अंगूर (बाल कविता)*
*अंगूर (बाल कविता)*
Ravi Prakash
हमें सकारात्मक और नकारात्मक के बीच संबंध मजबूत करना होगा, तभ
हमें सकारात्मक और नकारात्मक के बीच संबंध मजबूत करना होगा, तभ
Ravikesh Jha
मेरे तात !
मेरे तात !
Akash Yadav
माँ शारदे कृपा कर दो
माँ शारदे कृपा कर दो
Sudhir srivastava
"दोस्ती जुर्म नहीं"
Dr. Kishan tandon kranti
- एक हमसफर चाहिए -
- एक हमसफर चाहिए -
bharat gehlot
सरसी छंद
सरसी छंद
seema sharma
Here's to everyone who suffers in silence.
Here's to everyone who suffers in silence.
पूर्वार्थ
जय कालरात्रि माता
जय कालरात्रि माता
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
3174.*पूर्णिका*
3174.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Dr. Sunita Singh
भारत माँ के वीर सपूत
भारत माँ के वीर सपूत
Kanchan Khanna
Loading...