Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Jul 2022 · 1 min read

बलात्कार

घाव शरीर पर होते हैं
असर मन और आत्मा पर
कलम भी सहम जाती है
कैसे लिखूं बलात्कार पर

कोई क्रूरता की भेंट चढ़ता है
तो कोई धोखे का शिकार होता है
जो भी होता है हर ऐसी कहानी में
एक मानसिक बीमार होता है

छीन लेती है ज़िंदगी किसी की
किसी के चंद लम्हों की अय्याशी
सहम जाता है हर अच्छा इंसान
देखता है फिर कैसे वो अविनाशी

इंसान कैसे हैवान बन जाता है
दो पल में ही शैतान बन जाता है
नहीं दिखता फिर कुछ भी उसे
हवस का ये कैसा नशा छा जाता है

क्या बितती होगी उस नारी पर
जब भेड़िए उस पर टूटते होंगे
कैसे इतने क्रूर हो जाते हैं वो
अस्मत उस नारी की जब लूटते होंगे

है इंसान और जानवर दोनों
हमारे ही अंदर, जाने मनाता कब कौन जश्न है
कैसे मार पाएंगे इस जानवर को
यही इस समय का सबसे बड़ा प्रश्न है

Loading...