Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Jul 2022 · 1 min read

मेरा गांव

इन वादियों में आकर
लगता है अपनापन
देखकर नज़ारे यहां के
मचलता है दीवानापन

घुमड़ रहे है बादल
है ठंडी ठंडी हवा भी
बरसात के मौसम में
बारिश की ये फिज़ा भी

पंछियों के संगीत से
सुबह का आगाज़ होता है
देखो, आकर यहीं पर
स्वर्ग का आभास होता है

रहते हैं जो आज यहां पर
पूर्व जन्म में देवता रहे होंगे वो भी
तभी उनके व्यवहार में
देखो सादगी झलकती है आज भी

है अपनापन इतना कि
जाने का मन नहीं करता है यहां से
जब भी कोई आता है यहां
मन का सुकून लेकर ही जाता है यहां से

होता है सांझ का नज़ारा भी
बहुत अविस्मृत और अद्भुत यहां पर
भटकते है यहां वहां जिसके लिए
मन की वो शांति मिल जाती है यहां पर

चली रहती है एक होड़ सी
मेघ और सूरज के बीच यहां
बारिश और धूप का खेल
चलता रहता है हर दिन यहां।

Loading...