Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Jun 2022 · 1 min read

मन की फितरत

मन ही मन को जानता,मन को मन से प्रीत।
मन ही मनमानी करे, मन ही मन का मीत।।

मन झूमे,मन बांवरा,मन की है अद्भुत रीत।
मन के हारे हार है, मन के जीते है जीत।।

मन को कैसे मनाए, मन है बड़ा अधीर।
मन के मानने से,मनुष्य होता राजा फकीर।।

मन बड़ा चलायमान है,मन न माने कोई बात।
मन अगर मान जाए ये मन की है बड़ी सौगात।।

मन को तुम मनाइए, जो टूटे ये सौ बार।
मन की ऐसे पिरोइए,जैसे टूटे मुक्ताहार।।

मन की बाते मन में रखो,करो न विस्तार।
मन की बाते निकल गई होगे रूसवार।।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम

Loading...