Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Apr 2022 · 1 min read

याद आते हैं।

यूं ही कभी कभी हम खो जाते है।
उसके साथ बीते पल जब याद आते है।।1।।

दस्तूर है यह दुनियां में जिन्दगी का।
जो भी बिछड़ जाते है वो याद आते है।।2।।

कैसे भुला दूं मैं उन सभी पलों को।
वो ज़िन्दगी थे हमारे जो याद आते है।।3।।

हो खुशी या गम साथ में बाटते थे।
अब भी ऐसे पलो में वो याद आते है।।4।।

कभी सहरा कभी समंदर थे मेरे वो।
आज भी हमें जो बहुत याद आते है।।5।।

अब तो हम रहते है तुर्बत ए घर में।
पूंछो क्या हम भी उन्हें याद आते है।।6।।

ताज मोहम्मद
लखनऊ

Loading...