Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Feb 2022 · 1 min read

मंगल बंधन

बज रहे ढोल नगाड़े
शहनाई की गूंज है
नए अरमानों का
हो रहा उदभव आज।।

उगेगा वो सूरज फिर
लेकर आएगा वो
नया सवेरा नई उमंग
नया जीवन आज।।

हो रही तैयारियां
सज रही दुल्हन
सेहरा बांध रहा
दूल्हा भी आज।।

है चंद आंखें नम
चंद आंखों में उम्मीद
हो रहा है जो ये परिवारों
का गठबंधन आज।।

हो गए इकट्ठे सारे अपने
आशीर्वाद देने उनको
सच हो रहे है सपने
जिनके मां बाप के आज।।

बंध रहा बंधन आज
सात वचनों से उनका
मंगलसूत्र की गांठ से
जुड़ रहा रिश्ता आज।।

है बेखबर इस सबसे
अपनी ही धुन में
नाच रहे है मस्ती में
वो बाराती भी आज।।

Loading...