Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Jan 2022 · 1 min read

आओ ऐसा पवित्र स्नेह दिवस मनायें... 14 फरवरी

समाजमें जो लोग सम्मान चाहते हों।

अगर सबका मंगल,भला चाहते हों।।

जो हितकारी हो सबके मनको भाये।

प्रेमशब्द का सच्चा सही अर्थ लगायें।।

आओ ऐसा पवित्र स्नेह दिवस मनायें…

हम मातृ – पितृ पूजन दिवस मनायें…

पूज्य बापूजी से पावन प्रेरणा पाकर।

संयम – सदाचार जीवन में लाकर।।

निज संस्कृति – सभ्यता को अपनायें।

सारे जगमें ये मधुर सुवास फैलायें।।

आओ ऐसा पवित्र स्नेह दिवस मनायें…

हम मातृ – पितृ – पूजन दिवस मनायें…

चंदन तिलक पुष्पमाला पहनाकर।।

करे पूजन आरती हम दिप जलाकर।

मात-पिता गुरुचरणों मे शीश नवायें।

वे गर्व करें हम पर फूलें न समाये।।

छलकते हृदय से आशिष बरसायें…

आओ ऐसा पवित्र स्नेह दिवस मनायें…

माता-पिता गुरुजनों का सम्मान करो।

अपना औरों का भी प्यारे भला करो।।

जीवन में सफलता सुख-शांति पायें।

उनके हृदय को न कभी ठेस पहुँचायें।।

आओ ऐसा पवित्र स्नेह दिवस मनायें…

हम मातृ – पितृ पूजन दिवस मनायें…

जिस प्रेमको सभी आदरसे अपनायें।

हम ऐसा पावन स्नेह दिवस मनायें।।

सिरमौर विश्वगुरु भारत कहलाये।

गौरवशाली भारत का गौरव बढ़यें ।।

आओ ऐसा पवित्र स्नेह दिवस मनायें…

हम मातृ – पितृ पूजन दिवस मनायें…

By- जयशंकर नाविक
Jayshankarnavik2017@gmail.com

Loading...