Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 Dec 2021 · 1 min read

नव वर्ष2022...

नव वर्ष का…
आगमन हो रहा है।
बस कुछ ही क्षण में ही 2022 का…
शुभारंभ हो रहा है।

आशा थी जिस वर्ष से,
वह तो दुख देकर ही गया।
देखो जाता हुआ,
दिसम्बर भी अलविदा कह गया।।

दिसम्बर ने कहा अब ना मिलूंगा…
किसी से कभी।
बस रह जाऊंगा शेष तुम्हारी स्मृतियों…
में सभी।।

सभी को…
दिसम्बर का अंतिम प्रणाम।
क्षमा करना जिसका मैं ना कर पाया…
कल्याण।

अपने देश हिंदुस्तान में नये युग का आरम्भ,
हो गया है***।।

यह सब इन ( स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी, स्व.श्री अब्दुल कलाम जी , डॉ श्री मनमोहन सिंहजी, श्री नरेन्द्र मोदी जी आदि)

महापुरुषों ने अपने अथक प्रयास से संभव,
कर दिया है***।।

चलो निर्माण करते है कुछ नए सिद्धांत अपने लिए…
संकल्प करते है स्वयं से एक नए जीवन के लिए…
और निश्चित करते है कुछ लक्ष्य पाने के
लिए…

देखो हर कोई प्रतीक्षा कर रहा है।
नव वर्ष का आगमन हो रहा है।।

माँ-पिता जी के विचारों में
अपने
जीवन को ढालेंगें…
शायद तभी इस संसार में
सफलता
हम सब पायेंगें…

बीते वर्ष की स्मृतियों को कभी
ना भुलायेगें।।।
जो की है हमनें गल्तियां वो फिर
ना दोहराएंगे।।।

आओ आज हम सब मिलकर अपनों के संग नव वर्ष को मनाएं।
सभी को हो ताज की तरफ से हृदय से नए वर्ष की शुभ कामनाएं।।

ताज मोहम्मद
लखनऊ

Loading...