Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Dec 2021 · 1 min read

गहरा शक

देश के पहले रक्षा प्रमुख
जांबाज जनरल विपिन रावत
को हमने खो दिया।

ये हादसा नही हो सकता
आम जन से ब्रिगेडियर,
सांसद तक को भी गहरा शक
बड़ा षड्यंत्र है कोई बड़ी ताकत।

ताईवान के सेनाध्यक्ष शेन वी मिंग
इसी तरह दुर्घटना मे थे मारे गये,
पाकिस्तान तो दुष्ट राष्ट्र असली दुश्मन चीन
इसके खिलाफ मुखर रहे पाया समीचीन।

डोकलाम, गलवान मे मंसूबो पे पानी फेरा
कश्मीर मे 370 खात्मे के बाद शांति बहाली
आप्रेशन आल आउट उन्ही की देन,
आतंकी संगठन व पाकिस्तानी खुफिया
के कट्टर दुश्मन।

हथियारों के दलालों के सख्त खिलाफ
तीनो सेनाओं को तेजी से मजबूत
करने मे लगे थे जनरल,
दुश्मन के आंखो की किरकिरी।

लिट्टे आज भी प्रभावी तमिलनाडु मे
उसकी कमर भी सेना ने तोड़ी
घटना भी वहीं हुई।
हेलीकॉप्टर पाइलेट आखरी उम्मीद
पूंछताछ न हो सकी।
सेना की उच्चस्तरीय जांच चल रही
क्या हम जान पायेंगे ?
किसने मारा हमारे जनरल को ?
गहरा शक।

स्वरचित मौलिक सर्वाधिकार सुरक्षित
अश्वनी कुमार जायसवाल कानपुर 9044134297

Loading...