Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Jun 2023 · 1 min read

वर्षा

वर्षा का प्यारा मौसम आया
मलय पवन का झोंका लाया
दादुर, मोर, झिंगुर, पपीहा ने शोर मचाया
मनभावन वर्षा का मौसम आया
आमो, लीची मौसमी फलों को साथ लाया
जामुन की शोभा न्यारी
कोयल की कूक प्यारी
नभ इंद्रधनुष दिखलाएगा
किसान खुश हो गाएगा
पूरी होगी सबकी आशा
मंद पवन ले आई वर्षा
इसे देख जन मन हर्षा
पेड़ों पर नई कोमल कलियां आई
खुशियों का भंडार साथ लाई
अंजुम की यही कामना
वर्षा का रहे आना जाना
मन बहलाना, खुशियां बरसाना
बच्चों के मन को भाया
वर्षा का प्यारा मौसम आया
मलय पवन का झोंका लाया…
नाम-मनमोहन लाल गुप्ता
मोबाइल-9927140483
‎17-‎May-‎21

Loading...