Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Dec 2021 · 1 min read

ये हैं बेटियां

आन – बान
घर की शान
खिली मुस्कान
मान सम्मान
ये है बेटियां।

वात्सल्य ममता
स्नेह उमड़ता
प्रेम बरसता
रिश्ता बनता
ये है बेटियां।

धीर गंभीर
न हों अधीर
सुनें पीर
राजा फकीर
ये हैं बेटियां।

ह्रदय विशाल
शांत वाचाल
स्थिर भूचाल
कर्म तत्काल
ये है बेटियां।

जल – थल
धरा विकल
नभ विह्वल
मिलें तो कल
यै हैं बैटियां।

मन से शांत
उद्वेलित विक्रांत
नही अक्रांत
न हो क्लांत
ये हैं बेटियां।

स्वरचित मौलिक सर्वाधिकार सुरक्षित
अश्वनी कुमार जायसवाल कानपुर 9044134297

प्रकशित

Loading...