Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Oct 2021 · 1 min read

मछली!

मानव जीवन को स्वाथ्स्य रखने के लिए ईश्वर ने की जीवों की रचना की है।जो मानव जीवन के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। उनमें से एक जीव है मछली!आप यह मत समझ जाना कि मछली को खाना है! क्योंकि आप लोग बहुत समझदार है।आदि काल में मानव को पीने का पानी केवल नदी और तालाबों से लाना पड़ता था। और कोई भी पानी का संसाधन नही होता था। ईश्वर ने सोचा कि पानी को शुद्ध कैसे रखा जाए, जिससे मनुष्य निरोगी जी सकें। मछली समस्त पानी को शुद्ध करती है।चाहे वह तालाब में रहें,या कुआं में रहे। पानी को शुद्ध करने का काम करती है। लेकिन आज मछलियों की संख्या बहुत कम हों रही है। क्योंकि मानव मछ्ली को खाने लगा है। फिर भी मछली अपना काम ईमानदारी से कर रही है। आज का इंसान आर,ओ,का पानी पीता है। उससे भी शुद्ध पानी मछली करती है।

Loading...