Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Apr 2021 · 1 min read

आओ हम शपथ उठाएं --देश को आगे बढ़ाए

संविधान की रक्षा करना,
सबका ही तो फर्ज है।
देव भूमि में जन्मे है हम,
मां भारती का हम पर कर्ज है।
आओ हम शपथ उठाएं,देश को आगे बढ़ाएं।।
खूब पड़ेंगे,नहीं लड़ेंगे,सारे हम एक हो।
देश से बड़ा न कोई,सबके इरादे नेक हो।
संविधान से मिला हमें जो,उस पर हम चलते जाएं।
आओ हम शपथ उठाएं, देश को आगे बढ़ाएं।।
छोटी छोटी बातों से,बहके न बहकाए।
प्रगति में पिछड़ गए जो, उनको साथ चलाएं।
सारे जग से अच्छा, अनुनय अपना देश बनाएं।
आओ हम शपथ उठाएं,देश को आगे बढ़ाएं।।
राजेश व्यास अनुनय

Loading...