Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Feb 2021 · 1 min read

जोड़ो रिश्ता प्यारा प्यारा (घनाक्षरी )

जोड़ों रिश्ता प्यारा प्यारा, तोड़ो दिल ना हमारा।
छोड़ो गुस्सा यारा सारा, हम तो मनाएंगे।
रहोगे जो दूर दूर,हो जायेंगें मजबूर।
मिलो हमसे जरूर,हम तो आ जाएंगे।।
जाओ भूल सारे गम,आओ मिल जाएं हम।
जनम जनम साथ,हम तो हां निभाएंगे।।
रूठना मनाना यारा,मानो गुजरा जमाना।
आने वाला पल अब, खुशी का बिताएंगे।।
राजेश व्यास अनुनय

Loading...