Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Dec 2020 · 1 min read

***लगे करने हम तो प्यार --------!!!!!

थे हम दोनों अंजाने,मिली नजरें हुए दीवाने।
लगी दुनियां हमें सताने,फिर भी हम नहीं माने।
लगे करने हम तो प्यार,हमारा अपना यही संसार।।
कई नाम तो हमें मिले है,चल गए थे सिलसिले है।
कोई लैला मजनू बोले, हीर रांझा से हमको तोले।
किए नाम सभी स्वीकार,हमारा अपना यही संसार।।
पावन था अपना रिश्ता, ओ मेरे मन मीता।
प्यार हमारा जीता,लगी बहने प्रेम की सरिता।
माने अनुनय सबका उपकार,हमारा अपना यही संसार।।
न बनना प्यार ने बाधा,यह मार्ग बडा सीधा सादा।
क्या आपका है इरादा,कर रखा कही गर वादा।
निभाओ उसे हर बार,हमारा अपना यही संसार।।
राजेश व्यास अनुनय

Loading...