Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Mar 2020 · 1 min read

वर्ण पिरामिड

विषय–कोयल या उसके पर्याय
विधा –वर्ण पिरामिड
=====================
(1)

ये
पिक
कूँ बोले
मिश्री घोले
गीत सुनाए
मन अकुलाए
साजन नहीं आए
——————–
(2)

जा
बैरी
कोकिल
वनप्रिया
हरती जिया
अगन लगाती
हिय झुलसाती
मन पीर जगाती
——————–
====================
डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

Loading...