Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Aug 2019 · 1 min read

भारत रत्न अटल जी

भारत माँ के प्यारे बेटे जिनकी महिमा न्यारी जी
पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न वो थे अटल बिहारी जी।

चेहरे से थी सरलता झलकती
ह्रदय की पावनता का भी पता चलता था।
जन जन के थे ह्रदय सम्राट
कवि भी उनमें पलता था।।
प्रखर वक्ता बन गीत नया गाते रहे अटल बिहारी जी।
पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न वो थे अटल बिहारी जी।।

यशस्वी प्रधान मंत्री बन पूरे विश्व में छा गए
पोखरण परीक्षण किए और पाई कारगिल विजय।
माँ हिंदी के थे सच्चे सेवक
पक्ष विपक्ष सभी ने की उनकी जय जय।।
भारतीय राजनीति के लोकप्रिय नेता थे अटल बिहारी जी।
पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न वो थे अटल बिहारी जी।।

महाप्रयाण को चले गए वे
कमी उनकी देश को खलती रहेगी।
भारत की आन बान और थे शान
याद हमेशा उनकी बनी रहेगी।।
सजल आंखों से नमन करें हम सारे अटल बिहारी जी।
पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न वो थे अटल बिहारी जी।।
——-‘——————————–
अशोक छाबडा
गुरूग्राम।

Loading...