Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Apr 2019 · 1 min read

ऐ राम आना धरती पर

ऐ राम आज आना इस धरती पर
आके मेरे विश्वास को तु -2 और मजबूत कर
ऐ राम आज आना इस……………….

तेरा भक्ति करने वाला आज कोई नहीं है
जो तेरा भक्ति कर रहा दुनिया उसे अंधा कही है
आके अंधविश्वास को राम -2 हकीक़त कर
ऐ राम आज आना इस……………….

इंसान अपने कर्मों से आज भटक रहा है
आके देख जा मेरे प्रभु इंसान क्या कर रहा है
संकट में है धर्म आज -2 तुही आके दूर कर
ऐ राम आज आना इस……………….

हाथों में धनुष बाण धर भक्तों का बचाव कर
कलयुगी रावणों को तुम फिर से नरसंहार कर
जय लगन कुमार हैप्पी की -2 विनती स्वीकार कर
ऐ राम आज आना इस……………….

गीत – जय लगन कुमार हैप्पी ⛳

Loading...