Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Mar 2019 · 1 min read

होली में

दिल का मलाल भूला दे होली में
मिलकर गुलाल लगा लें होली में
बरसाने वाले प्यार का रंग जमा लें होली में
राधा मैं श्याम बन जाओ तुम होली में।।
चांदनी रात में जल जाती है होलिका होली में
रंगीले गीत गाती है मस्तों की टोली होली में
रंग -रंग के रंग उड़ाते नाचे गाएं होली में
रंग भरी पिचकारी से आज भिगो दें होली में।।
गुझियों की मीठी मीठी खुशबू आती है होली में
मदमस्त हो सब पीते हैं भांग होली में
नाचे झूमें रंग बरसाएं आज मिलें होली में
द्वेष नफरत बिसरा कर प्यार बरसाएं होली में।।

कुंती नवल
20-3-2019

Loading...