Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 Feb 2019 · 1 min read

आधुनिकता

आधुनिकता तो एक सोच है, एक विचार है, जो व्यक्ति को इस दुनिया के प्रति अधिक जागरूक व मानवीय दृष्टिकोण से जीने का सही मार्ग दिखलाती है। सही मायने में सही समय पर सही मौके पर अपने व्यक्तित्व को आकर्षक ड्रेस से सजाना, सही भाषा का प्रयोग तथा समय पर सोच समझकर फैसला लेने की क्षमता, समझदारी और आत्मविश्वास का मिला-जुला रूप ही आधूनिकता।भारत में आधुनिकता ने लोगों को कई तरह से बढ़ावा दिया है। मगर आधुनिकता ने कई तरह से लोगों को कई तरह की बिमारियों से ग्रस्त भी किया है। आधुनिकता ने गांव के लोगों को कई तरह से बढ़ावा दिया है। लोगों की सोच में बहुत हद तक विकास हुआ है। लड़कियों को बहुत बढ़ावा दिया जा रहा है। लोगों को हर तरह की सुविधाएं दी जाती है। अब मैं आप सभी को आधुनिकता से होने वाले नुकसानों से ज्ञात कराना चाहुंगी। भारत में आधुनिकता ने लोगों को कुछ दिया है तो उनसे कुछ छीना भी है। लोगों को सब तरह की सुविधाएं देने के लिए पेड़ों की कटाई की जाती है। इससे प्रदूषण बढ़ते जा रहा है। रिश्तों पर आधुनिकता का सबसे बड़ा असर पड़ा है।लोग सारा दिन मोबाइल पर लगे रहते हैं और अब तो सबको को एक दूसरे से ज्यादा मोबाइल से प्यार हैं। इसी वजह से लोगों को कई तरह के बिमारियां हो रहा है।लड़कियां भी आधुनिकता का ग़लत इस्तेमाल कर रही हैं। हम सभी को आधुनिकता का सही तरह से उपयोग करना चाहिए।

Loading...