Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Feb 2019 · 1 min read

वसंत

1)
आया वसंत
फूटे कोपल अनंत
शीत का अंत।

2)
वसंत आता
गीत गाता मुस्काता
पंख फैलाता।

3)
सुन्दर धरा
चुनरी ओढ़े हरा
फूलों से भरा।

4)
कोयल बोली
किसान गाये होली
रसना घोली।

5)

दिग दिगंत
पतझड़ का अंत
शोभा अनंत।

6)
लाया उमंग
चंदन महके अंग
मस्ती का संग।

7)
होली का रंग
थिरक रहे अंग
प्रेमी के संग।

8)
नव सुगंध
मादकता का गंध
प्रेमी प्रेमांंध।

9)
भौरे का गान
वासंती परिघान
कोकिला तान।

10)

पवन मंद
चहुँ दिश आनंद
घूमे स्वच्छंद।

11)
रात चाँदनी
सुबह सुहावनी
मन भावनी।

12)
संत असंत
आगंतुक वसंत
एक महंत।

13)
पुष्प पराग
अनंतअनुराग
जीवन राग।

14)
रूप सलोना
महका हर कोना
जादू या टोना।

15)
लज्जा व लाली
नूतन हरियाली
पुष्पित डाली।

16)

वसंत लाई
नवल पुरवाई
है अलसाई।

17)
पुष्पित माल
ऋतुपति निहाल
रंग गुलाल।
-लक्ष्मी सिंह

Loading...